समाजसेवी अमरेंद्र कुमार झा उर्फ मिंटू झा ने कहा बारिश नहीं होने से धान की फसल को हो रहा नुकसान ,शीघ्र किसानों को डीजल अनुदान मिले

शिवहर : समाजसेवी व जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 5 के भावी उम्मीदवार गाजीपुर निवासी अमरेंद्र कुमार झा उर्फ मिंटू झा ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि शिवहर जिले में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसानों को धान की फसल बर्बाद हो रही है,इसलिए धान की उपज को बेहतर बनाने के लिए किसानों को डीजल अनुदान देने के लिए उचित पहल की जाए। 

समाजसेवी मिंटू झा ने बताया है कि खेतों में धान की फसल रोपे गए , बारिश के अभाव में जमीन फट रही है। अन्नदाता किसान पंप सेट से पानी पाटकर खेतों में धान की फसल उपजाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

समाजसेवी मिंटू झा ने कहा है कि महम्मदपुर कटसरी पंचायत में दो अलग-अलग घटनाएं घटी थी, 10 वर्षीय मुकेश राम का एक बच्चा मिट्टी की धसना में दब कर मृत्यु हो गया था वही झिटकाही में ही बेहद गरीब परिवार के निलेश माझी की 10 वर्षीय पुत्री की भी मौत पानी में डूबने से हो गई थी। दोनों को अब तक अनुदान की राशि प्राप्त नहीं हुई है शीघ्र दिया जाए।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.