कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी का स्मारक बदहाल, पहुंच पथ का भी अभाव

शिवहर : कारगिल युद्ध के वीर शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी का स्मारक इन दिनों बदहाल स्थिति में है। स्मारक स्थल तक पहुंचने के लिए समुचित पहुंच पथ नहीं होने के कारण लोगों को वहां पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आरटीआई कार्यकर्ता मुकुन्द प्रकाश मिश्रा ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शहीद के स्मारक की स्थिति पर गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति को सम्मानपूर्वक संरक्षित रखना प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने मांग की कि स्मारक स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए तथा स्मारक तक सुगम पहुंच के लिए पक्के पहुंच पथ का निर्माण कराया जाए। साथ ही स्मारक परिसर में मूलभूत सुविधाएं विकसित कर इसे सम्मानजनक एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया जाए।

मिश्रा ने कहा कि कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी की वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में उनके स्मारक की बदहाल स्थिति को दूर करना और उसे सुरक्षित एवं विकसित करना आवश्यक है।

रिपोर्टर : संजय गुत्पा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.