सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम सक्रिय, महिला पुलिस बल की तैनाती
शिवहर : सावन की पहली सोमवारी आज है। बोल बम, बोल बम, हर हर महादेव के नारो से जिले के सभी शिवालय गूंज उठा है। शिवहर जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बागमती नदी के तट पर बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर रात 2 बजे से ही श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को लेकर पट खोल दिया गया था।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ।महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारबद्ध अरघा के माध्यम से भोलेनाथ पर जलाभिषेक कराया जा रहा है।
देकुली धाम, रसीदपुर गौरीशंकर मठ ,रानी पोखर स्थित शिवालय ,कुशहर गौरीशंकर मठ, अनुमंडल कार्यालय के समीप मनोकामना पूर्ण शिवालय, पिपराही स्थित गौरीशंकर मठ, आसोपुर गौरी शंकर मंदिर, पवित्र नगर गौरी शंकर मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा है।
बताते चलें कि बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर) एक अत्यंत प्राचीन और स्वयंभू शिव मंदिर है, जिसका संबंध महाभारत और द्वापर युग से माना जाता है।पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व महाभारत कालीन मान्यता: है ,ऐसा विश्वास किया जाता है कि यह स्थान राजा द्रुपद का गढ़ था और यहाँ द्रौपदी का स्वयंवर हुआ था।
कथाओं के अनुसार, लाक्षागृह की घटना के बाद पांडवों ने यहाँ छिपकर समय बिताया था और गुप्त मार्ग का उपयोग किया था। वर्ष 1962 में हुई खुदाई के दौरान यहाँ से द्वापर युग की दुर्लभ धातु की मूर्तियाँ प्राप्त हुई थीं। सावन के पूरे महीने के साथ-साथ हर रविवार और सोमवार को यहाँ भारी भीड़ होती है, जहाँ दूर-दूर से आए श्रद्धालु बागमती नदी का जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.