नशा मुक्त, स्वस्थ,जागरुक एवं विकसित भारत के निर्माण को लेकर डीडीसी ने दिलाई शपथ

शिवहर : शिवहर प्रखंड क्षेत्र कहतरवा प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा संस्थान के द्वारा मिशन संपादन कार्यक्रम अंतर्गत नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त संजय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अंनत कुमार, जिला परिषद सदस्य पार्वती देवी, संचालिका सुनीता बहन, मनीषा दीदी, अंचल अधिकारी अनामिका कुमारी, फतेहपुर थाना अध्यक्ष राधेश्याम कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

उप विकास आयुक्त ने नशा के कुरीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा शपथ दिलाया कि अपने तन मन ,समय एवं शक्तियों का सदुपयोग करते हुए नशा मुक्त, स्वस्थ, जागरुक एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अंनत कुमार ने कहा है कि नशा पूरे समाज को निचले स्तर पर ले जाता है। नशा मानसिक, सामाजिक ,आर्थिक रूप से अपाहिज करता है। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि ब्रह्मा कुमारी संस्थान कहतरवा द्वारा संचालित नशा मुक्त अभियान को सफल बनाएं सभी लोग खैनी, गुटका, तंबाकू, शराब को छोड़ दे। अपने जीवन को स्वस्थ रखें परिवार को सुदृढ़ रखें।

इस अवसर पर बहन सुनीता, मनीषा दीदी ने मिशन स्पंदन के बारे में जानकारी दी तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर लोगों से अपील किया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.