दहेज के आरोपी उज्जवल पांडे गिरफ्तार

शिवहर :  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिवहर कोर्ट के निर्देश पर एक दहेज आरोपी को शिवहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए शिवहर थाना अध्यक्ष सह- इंस्पेक्टर सुनील कुमार झा ने बताया है कि नामजद अभियुक्त  उज्जल पांडे को शिवहर से गिरफ्तार किया गया है।

शत्रुघ्न पाठक के पिता कृष्णदेव पाठक नगर परिषद वार्ड नंबर-14 निवासी तथा मूल निवासी पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना अंतर्गत रूपौलिया कुम्हरार निवासी ने मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के समक्ष एक परिवाद दायर किया था।

मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के समक्ष परिवादवाद संख्या 59/26 अंकित कराते हुए बताया था कि मैं अपनी पुत्री की शादी 11 मार्च 2024 को हिंदू रीति रिवाज के साथ पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना अंतर्गत रूपौलिया निवासी अनिल कुमार पांडे पिताजी यमुना पांडे के साथ किया था। 

शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि मैं अपनी पुत्री की शादी में उस समय 36 लाख 96 हजार 534 रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी उपरांत चार पहिया वाहन की दहेज की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर मेरे बेटी के साथ मारपीट करने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे बेटी के पति मानसिक रूप से बीमार है। वही शिवहर जिला में अनिल कुमार पांडे मत्स्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष परिवाद दायर किया था।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.