'ईज ऑफ लिविंग' सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, समय-सीमा के भीतर हो शिकायतों का निष्पादन: डीएम
शिवहर : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने (ईज ऑफ लिविंग) के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जन-सुनवाई एवं साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस जन-सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पंचायतों से आए कुल-13 लोगों/फरियादियों ने भाग लिया। फरियादियों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। जिला पदाधिकारी के आदेश पर सभी शिकायतों को विधिवत सूचीबद्ध कर लिया गया तथा उनके त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मौके पर जिला जन-संपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' (जीवन की सुगमता) सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे इन सभी मामलों की गहनता से जांच करें और एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर इनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.