राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने डीएम से कहतरवा लालगढ़ सड़क को नाला निर्माण के साथ सड़क बनाने का किया अनुरोध
शिवहर : राजद नेता व समाजसेवी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए अनुरोध किया है कि शिवहर जिले का कहतरवा -लालगढ़ पथ बहुत ही खराब है। यह मुख्य पथ भी है। इस सड़क जिले के कई गांव, प्रखंड एवं अन्य जिलों को जोड़ती है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने डीएम से आग्रह किया है कि इस पथ पर हमेशा दुर्घटना होती रहती है। सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण हमेशा सड़क पर पानी रहने के कारण सड़क यत्र तत्र गड्ढा हो चुका है। कुछ दिन पहले ईट की टुकड़ी गिराकर और भी सड़क को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया है।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को ध्यान आकृष्ट करते हुए राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने अनुरोध किया है कि उक्त निर्माणाधीन सड़क को नाला के साथ सड़क बनाने से इस समस्या का समाधान हो सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधि एवं ठेकेदारों की उदासीनता के कारण यह सड़क बदहाल है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.