चौकीदार स्वर्गीय राम जी को दी नवनीत झा ने श्रद्धांजलि, एसपी से किया अनुरोध, उनके बेटे को मिले नौकरी
शिवहर : पिपराही प्रखंड क्षेत्र के कमरौली निवासी चौकीदार राम जी अपने कर्तव्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता ,युवा समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
युवा समाजसेवी नवनीत कुमार झा ने बताया है कि चौकीदार स्वर्गीय राम जी को हमारे दादाजी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा ने उन्हें अनुकंपा पर चौकीदार बनाने के लिए पहल की थी। आज उनकी मृत्यु से उनके परिवार , समाज और हम सबके लिए दुखद का समय है। ऐसी विपत्ति पर मैं उनके परिवार को सांत्वना देता हूं और शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।
नवनीत कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह से अनुरोध किया है कि उनके घर में विपत्ति छा गई है। इस विपत्ति के घड़ी में उनके पुत्र दीपक कुमार या जो योग्य है उन्हें अनुकंपा पर ही सही उन्हें नौकरी देने की कष्ट करें ताकि इस दुख की घड़ी में यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.