शिवहर जिले के 68,684 पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी से 7.77 करोड़ रुपये हस्तांतरित

शिवहर : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के तहत मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन राशि का सीधा हस्तांतरण (DBT) किया गया।
       
 ​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान शिवहर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े कुल 68,684 पेंशनधारियों को सीधा लाभ पहुँचाया गया। लाभार्थियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. (DBT) के माध्यम से कुल 7,77,24,900 रुपये (सात करोड़ सतहत्तर लाख चौबीस हजार नौ सौ रुपये) की पेंशन राशि सफलतापूर्वक अंतरित की गई है।
          
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पेंशन योजना के कई लाभार्थियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य उपस्थित अधिकारियों में शामिल रहे।

प्रतिभा रानी जिला पदाधिकारी
 संजय कुमार, उप विकास आयुक्त, शिवहर, प्रेम सागर मिश्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, शिवहर, ब्रज भूषण कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,अहमर अब्दाली, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी

इस विशेष अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी लाभान्वित पेंशनधारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। 

इसके साथ ही, उन्होंने एक अहम अपील करते हुए कहा कि वैसे लाभार्थी जिन्होंने आगामी भुगतान हेतु अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण  नहीं कराया है, वे अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर जल्द से जल्द अपना प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में उनकी पेंशन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से जारी रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.