खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

शिवहर : आज  शिवहर खनन टास्क फ़ोर्स क़ी बैठक जिला पदाधिकारी क़ी अध्यक्षता मे आहूत की गई। टास्क फ़ोर्स क़ी बैठक मे  खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है क़ी वित्तीय वर्ष 2025-26 मे कुल 6.86 करोड़ रूपये राजस्व क़ी प्राप्ति हुई है जो लक्ष्य का लगभग 37% है। जिला पदाधिकारी महोदया ने विभागीय लक्ष्य के अनुरुप समहरण प्राप्त करने हेतु समुचित प्रयास करने का निदेश दिया। बालु के अवैध खनन एंव परिवहन को रोकने के लिए लगातार छापामारी करने एंव रात्रि मे चौकसी बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया। अवैध खनन एंव परिवहन मे संलिप्त पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का भी निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही बगमती प्रमंडल अंतर्गत चल रहे बांध मजबूतीकरण कार्य का नियमित अनुश्रवण कर उसमे चल रहे वाहनों की सूची संबंधित थाना के साथ साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर को भी उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। जिले मे नियमित रूप से जाँच, छापामारी एंव निरीक्षण कर फोटोग्राफ को जिला प्रशासन के Whatsapp ग्रुप मे साझा करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अवैध खनन मे संलिप्त एंव फरार अभियुक्तों क़ी गिरफ़्तारी का निदेश बैठक मे मौजूद प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया एवं छापामारी के समय संबंधित थाना का सहयोग ले कर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.