अनुमंडल लोक शिकायत निवारण की पहल: त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों में सुधार कर उपभोक्ताओं को दी गई राहत
शिवहर : अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर अनुराग कुमार रवि द्वारा बिजली बिल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जनों मामलों का सफल निष्पादन किया गया है। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए विद्युत विभाग को बिलों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे, जिसका अनुपालन सुनिश्चित कर लिया गया है। परिवादी अनिल कुमार, प्रखंड पूरनहिया शिवहर के द्वारा बिजली बिल में सुधार हेतु परिवाद दायर किया गया था। इस संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई। जिसमें मीटर मान पठन के आधार पर विपत्र राशि 66747 में से र 56251 का सुधार किया गया। लोक शिकायत निवारण केंद्र में आयोजित सुनवाई के दौरान सहायक विद्युत अभियंता और संबंधित शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में बिलों का मिलान कर मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि, "अधिनियम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। बिजली बिल में सुधार होने से न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ कम हुआ है, बल्कि विभाग के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ा है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.