हत्यारे को पुलिस 5 दिनों के अंदर करें गिरफ्तार, नहीं तो शिवहर जिला के सभी व्यवसायी करेंगे हड़ताल---रणविजय साहू
शिवहर : पूरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह की छोटे भाई समोद साह हत्या पर तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव व मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि व्यावसायों की हत्या करना बंद करें। यह जघन्य हत्या हुई है। मृतक के पिता एवं पुत्र को सांत्वना दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा से दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि 5 दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तार करें नहीं तो शिवहर जिले के सभी व्यापारी धरना प्रदर्शन पर उतरेगी। तैली समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने मृतक के पिता को साहस बांधते हुए कहा है कि इसकी खामियाजा अपराधियों को भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार सरकार के नेतृत्व में व्यापारियों को टारगेट कर हत्या कर रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि सीधा-साधा एक व्यवसाई को हत्या कर दिया जा रहा है।
पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सबसे ज्यादा बिहार में व्यवसाय की ही हत्या हो रही है, पुलिस प्रशासन समझने के लिए तैयार नहीं है और नहीं बिहार सरकार। जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने भी व्यापारियों की हत्या पर चिंता जताते हुए कहा है कि बिहार सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं ।व्यापारी को कमजोर समझ रहे हैं। अपराधी का मनोबल बढ़ाते जा रहा है ।
डॉ रामाधार साह ने भी चिंता जताते हुए कहा है कि अपराधी के निशाने पर व्यापारी ही है। व्यापारी की हत्या करना बंद करें। पुलिस प्रशासन शीघ्र अपराधी को गिरफ्तार करें वहीं पूर्व जिला परिषद अरुण कुमार गुप्ता ने भी खरी खोटी सुनाते हुए बिहार सरकार को कोसा है तथा कहा है कि व्यापारी को कोई नहीं सुन रहा।
पिपराही मेसौढा निवासी भाजपा नेता जोगेंद्र प्रसाद गुप्ता के कल नाती को ट्रक दुर्घटना में मौके पर मौत होने पर सभी नेताओं ने पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी तथा दुख प्रकट किया है।मौके पर अमलेश सहनी, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता ऋषि पटेल,रामनाथ सुमन, रोशन यादव, राधेश्याम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.