तालाब-पोखर के महत्व को समझना होगा,प्रतिनिधि एवं प्रशासन इसके रख-रखाव को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करें-सोनू बाबू

शिवहर : शिवहर जिले में पोखर तालाब धीरे-धीरे जमींदोज हो रहे हैं। अभी भी कुछ जगहों पर तालाब -पोखर है परंतु उसकी स्थिति अच्छी नहीं है। शिवहर शहर में भी शिवहर शहर के चारों तरफ शहर के बीचो- बीच भी तालाब है पर उपेक्षित रहने के कारण उसका महत्व घट रहा है। जानकारी देते हुए राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नंदन सिंह बाबू ने कहा है कि शिवहर जिले में जल संकट की स्थिति को देखते हुए जल संचय पोखरिया तालाब के माध्यम से करना भी अति जरूरी है।

वर्तमान समय में पोखर (तालाब) का सौंदर्यीकरण और संरक्षण जल सुरक्षा, भूजल पुनर्भरण, और ग्रामीण/शहरी पारिस्थितिकी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 2026 के परिदृश्य में, इन्हें "अमृत सरोवर" योजना और नगर विकास योजनाओं के तहत पुनर्जीवित किया जा सकता है।

 सोनू बाबू ने बताया है कि जिससे ये बाढ़ नियंत्रण, स्थानीय तापमान को नियंत्रित करने में काम आते हैं। मौजूदा समय में पोखर का महत्व अति आवश्यक है। पोखर वर्षा जल को संचित करते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं, जो लगातार खिसक रहे जलस्तर को थामने के लिए आवश्यक हैं।

गौरतलब हो की शिवहर शहर में एक दर्जन से अधिक तालाब- पोखर गौरी शंकर तलाब, धोबिया घाट तलाब, चूंहला पोखर घाट,मंहथ जी पोखर ,औराई पोखर, नवाब हाई स्कूल के कैंपस के अंदर का पोखर सहित अन्य है। सौंदर्यीकरण सिर्फ छठ पर्व के समय ही देखा जाता है।

 इस बाबत नगर परिषद के सभापति राजन नन्दन सिंह के द्वारा हालांकि पछियारी पोखर तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। उन्होंने सफाई कराने का आश्वासन भी दिया है।

राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू बाबू ने बताया है कि शहर के सभी तालाबों का साफ सफाई सौंदर्यीकरण होनी ही चाहिए। गर्मी के समय तालाब में जल सरोवर रहना चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके।

जिले के बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम के पास तालाब का भी सौंदर्यीकरण उद्घाटन के समय खूब की गई थी अब वहां की स्थिति भी देखभाल के अभाव में बद्तर हो गई है। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से अनुरोध किया गया है कि समय-समय पर जिले के धरोहर पोखर- तालाबों का साफ सफाई करते रहे ।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.