जिला केमिस्ट्स ड्रगिस्टस् एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष बने रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार, सचिव मनोरंजन कुमार निर्वाचित
शिवहर : संयुक्त सचिव जयशंकर कुमार, कोषाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, संगठन सचिव मोहम्मद नसीम निर्विरोध निर्वाचित पिछले दिनों से चली आ रही शिवहर जिले में जिला केमिस्ट्स ड्रगिस्टस् एसोसिएशन संघ का चुनाव आज शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा विजई प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। शिवहर के रिद्धि सिद्धि हाल में अपराह्न 11बजे से पहली बार चुनाव कराया गया जिसमें अध्यक्ष पद के दो दावेदार थे रामचंद्र प्रसाद गुप्ता एवं मेघनाथ कुमार। कल 270 मत में से 267 दवा व्यवसाईयों ने मतदान किया। तीन रद्द किए गए। पूजा मेडिकल हॉल के मालिक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने सर्वाधिक 178 मत पाकर 89 मतों से अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किए गए।
जबकि उपाध्यक्ष पद पर गुड्डू कुमार एवं धीरज कुमार सिंह चुनावी मैदान में थे सर्वाधिक 182 मत गुड्डू कुमार को प्राप्त हुआ वे 96 मतों से जीत हासिल किया। सचिव पद पर मनिरंजन कुमार एवं नवल किशोर चौधरी चुनाव मैदान में थे। सर्वाधिक मनोरंजन कुमार ने 166 मत पाकर 66 मतों से जीत हासिल किया। वहीं संयुक्त सचिव पद पर जयशंकर कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर अनंत कुमार गुप्ता ,संगठन सचिव पर मोहम्मद नसीम निर्विरोध चुने गए हैं। दवा एसोसिएशन का पहली बार हुए चुनाव में सुबह से ही गमगमी थी। प्रदेश स्तर से आए हुए पदाधिकारीयों के देखरेख में मतदान एवं मतगणना संपन्न हुई।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.