आज बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया

शिवहर : बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री शिवहर के विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने विधिवत आज अपने कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण कर लिया है। ​इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। हमारा मुख्य लक्ष्य समाज के कमजोर, वंचित और हाशिए पर पड़े वर्गों के संरक्षण, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रहूँगी। समाज कल्याण विभाग के मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने बताया है कि ​ मुख्यमंत्री जी और शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताये गए भरोसे के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। जनता की सेवा और विभाग की उन्नति हेतु मैं पूर्ण निष्ठा के साथ तत्पर रहूँगी। ​आपका आशीर्वाद और सहयोग सदैव अपेक्षित है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.