दिल्ली में खगड़िया के मजदूर पांडव कुमार के हत्या पर जन सुराजीयों ने कैंडल मार्च निकाला

शिवहर :  जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह के नेतृत्व में दिल्ली में बिहार के (मजदूर) डिलीवरी बॉय को पुलिस कांस्टेबल के द्वारा गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर कैंडल मार्च निकालकर जीरो माइल चौक पर श्रद्धांजलि दी गई तथा विरोध प्रदर्शन किया गया। जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह बताया है कि दिल्ली के द्वारका (जाफरपुर कलां/बिंदापुर क्षेत्र) में 26 अप्रैल 2026 की रात बिहार के खगड़िया जिले के निवासी और डिलीवरी बॉय पांडव कुमार (23 वर्ष) की हत्या का आरोप दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नीरज बल्हारा पर है। उनके निर्मम हत्या पर विरोध जताया है। जन सुराज पार्टी के लभली प्रसाद ने बताया है कि चश्मदीदों और खबरों के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल नशे में था और पांडव के 'बिहारी' होने पर भड़क गया था, जिसके बाद उसने गोली चलाई। मृतक पांडव अपने दोस्त कृष्णा के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, जब हेड कांस्टेबल ने उन्हें रोका और बहस के बाद गोली मार दी। जन सुराज पार्टी के अजय कुमार सिंह ने बताया है कि पांडव की मौके पर ही मौत हो गई, और गोली उनके साथी को भी लगी। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और सस्पेंड कर दिया गया है।पांडव कुमार बिहार के खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेताराबाद पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित खड़गी तिरासी गांव का निवासी था। वो पिछले 8 साल से अपने परिवार के साथ दिल्ली की प्रजापति कॉलोनी, उत्तम नगर में रहता था। जन सुराज पार्टी के सुधीर गुप्ता ने बताया है की परिवार में पिता गणेश सिंह, मां, एक भाई विकास और शादीशुदा बहन है। पिता बीमार हैं। छोटा भाई टीबी से पीड़ित है। मां मजदूरी करके परिवार संभालती थीं। पांडव कुमार कुछ साल पहले यूट्यूब रिपोर्टर के तौर पर काम करता था। जब इससे उसके घर का खर्च नहीं चला तो उसने जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करना शुरू कर दिया। शनिवार को इसके दोस्त रूपेश कुमार के दो साल के बेटे का जन्मदिन था। रूपेश कुमार जाफरपुर कलां में रहता है। दिल्ली पुलिस के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले की निंदा करते हुए जन सुराज पार्टी कार्रवाई की मांग करती है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.