शिवहर में समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता का अभूतपूर्व अभिनंदन, जगह-जगह किया गया स्वागत

शिवहर : के सीमान धनकौल में ही स्वागत, की देवकली धाम में पूजा अर्चना,जबरदस्त रोड शो ,प्रसाद उत्सव हॉल में किया गया अभिनंदन एनडीए के सभी घटक दल के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी समर्थकों की रही भीड़ समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता के साथ-साथ उनके पति नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर वरुण कुमार का भी भव्य स्वागत 
 शिवहर विधायक डॉ श्वेता गुप्ता को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में समाज कल्याण मंत्री बनकर पहली बार शिवहर  आगमन पर शिवहर के सीमान धनकौल पहुंचने पर समर्थकों की भीड़ ने फूल माला पहनकर स्वागत किया है। धनकौल से लेकर शिवहर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया गया ,जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। प्रसाद उत्सव हॉल में अपने अभिनंदन समारोह में समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा है कि आपके अथक मेहनत के कारण हम मंत्री बने हैं। लोगों की मेहनत और हमारा प्रयास सार्थक हुआ।

समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने अपने संबोधन में शिवहर जिले वासियों को आभार जताते हुए कहा है कि मैं जनता के विश्वास पर खड़ी उतरूंगी। शिवहर क्षेत्र का विकास होगा ही हमारे विभाग से पूरे बिहार के विकास किया जाएगा। उन्होंने शिवहर के सर्वांगीण विकास पर उन्होंने कहा कि विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।  मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, लोजपा रा जिला अध्यक्ष विजय पांडे, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वर्तमान जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल, हम सेकुलर पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, डॉ नूतन माला सिंह, जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू,जदयू नेता दिग्विजय सिंह, जदयू नेता विजय विकास,सुमित कुमार वर्मा उर्फ दीपू जी, जदयू युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा , गुजराती श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम, मनोज कुमार साह कुशहर सहित हजारों समर्थक एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मौजूद रहे।

 रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.