तीन वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, गुर्जर समाज में आक्रोश, TI को हटाने की मांग
कराहल (श्योपुर) : कराहल थाना क्षेत्र के चारखम्बा मोहल्ला में एक ही समाज के लोगों पर लगातार हो रहे जानलेवा हमलों और हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समस्त गुर्जर समाज ने पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम एक ज्ञापन सौंपकर तीखा विरोध दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला?
सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, चारखम्बा मोहल्ला में लगातार तीन बड़ी वारदातें सामने आ चुकी हैं:
द्रोपती गुर्जर की निर्मम हत्या की गई।
14 मई 2026 को रामचरण गुर्जर पर जानलेवा हमला हुआ।
16 अप्रैल 2026 को राधेश्याम गुर्जर पर सोते समय करीब 20 किलो के पत्थर से सिर और चेहरे पर हमला किया गया।
पीड़ित परिवार द्वारा आरोपियों की पहचान कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस प्रशासन अब तक मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहा है।
थाना प्रभारी (TI) पर गंभीर आरोप
समाज जनों का आरोप है कि बीते कल (21 मई) को मृतका के पति, दोनों बेटों और बहू कृष्णा को थाना प्रभारी (TI) यास्मीन खान द्वारा थाने में प्रताड़ित (टॉर्चर) किया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि TI यास्मीन खान और दीवान हरिमोहन गुर्जर द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है और जांच में पक्षपात किया जा रहा है।
गुर्जर समाज की प्रमुख मांगें:
पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के कारण TI यास्मीन खान और दीवान हरिमोहन गुर्जर को तत्काल जांच समिति से हटाया जाए।
एक ही स्थान पर एक ही जाति विशेष को निशाना बनाकर की जा रही वारदातों के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए समय-सीमा तय की जाए।
गुर्जर समाज के दर्जनों प्रबुद्ध जनों के हस्ताक्षरों के साथ सौंपे गए इस ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
रिपोर्टर : राम मिलन यादव

No Previous Comments found.