परिजनों से मिले कलेक्टर-एसपी, दो लाख रूपये की तात्कालिक सहायता दी
श्योपुर : कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा आज स्व. श्री देवेन्द्र गोयल के परिजनों से मिलकर घटना के प्रति दुख प्रकट किया गया तथा स्व. श्री गोयल की धर्मपत्नि श्रीमती पिंकी गोयल को रेडक्रॉस के माध्यम से तात्कालिक रूप से दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चैक दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पीडित परिवार को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और पीडित परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही दुकान पर ताला लगाकर कब्जा करने के मामले में संवेदनशीलता के साथ उचित कार्यवाही की जायेगी। परिवारजनों की अन्य मांगो के संबंध में कार्यवाही की जायेगी तथा शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा।
रिपोर्टर : राममिलन यादव
No Previous Comments found.