फलों के राजा आम से बाजार पटा,जरदा,किशिनभोग,मालदा,बंबइया आम लोगों की पहली पसंद
शिवहर : आम को इसके बेजोड़ स्वाद, मनमोहक खुशबू और भरपूर पोषक तत्वों के कारण 'फलों का राजा' कहा जाता है। यह गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है, जो विटामिन A, B, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
शिवहर जिले में आम के विभिन्न क्वालिटी उपलब्ध है। हर एक व्यक्ति की पहली पसंद आम है। अच्छे आम 100 में सवा किलो मिल रहा है। वैसे 2 किलो तथा ढाई किलो तक भी आम 100 में बिक रहा है। आम के मौसम में प्रत्येक थाली में आम की पहुंच है। तथा शहर से लेकर गांव तक विभिन्न चौक चौराहा पर आम बिकते हुए दिख जाएंगे।
आम के बारे में कुछ खास बातें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस का राष्ट्रीय फल है। भारत में इसे हजारों सालों से उगाया जा रहा है।
भारत में आम की सैकड़ों किस्में पाई जाती हैं। इनमें दशहरी,मालदा,किशनभोग,जरदा, चौसा, लंगड़ा, सफेदा, तोतापरी और विश्व प्रसिद्ध हापुस (अल्फांसो) प्रमुख हैं।
आम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) मजबूत होती है, पाचन क्रिया बेहतर होती है और आंखों की रोशनी के लिए यह अच्छा माना जाता है।आम के उपयोगगर्मियों में आम का उपयोग कई तरह से किया जाता है।
कच्चा आम का उपयोग चटनी, अचार, आम पन्ना और सब्जी बनाने में किया जाता है।पका आम सीधे खाया जाता है, या इसका उपयोग शेक, स्मूदी, आइसक्रीम, और डेजर्ट बनाने के लिए किया जाता है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.