युवाओं को रोजगार व हुनरमंद बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शिवहर :  बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार, जिला नियोजनालय द्वारा समाहरणालय संवाद कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
   ​कार्यशाला में युवाओं के भविष्य को संवारने वाली तीन मुख्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई है बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य आगामी 5 वर्षों में 1 लाख युवाओं (18-28 वर्ष) को कौशल विकास और इंटर्नशिप से जोड़ना है। चयनित उम्मीदवारों को DBT के माध्यम से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कोई भी उद्योग इसके आधिकारिक पोर्टल पर खुद को निबंधित कर सकता है। भारत सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा, जिसके दौरान उन्हें 9,000 रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन राशि DBT के जरिए दी जाएगी।  इसके तहत युवाओं को उद्योगों में 'ऑन द जॉब ट्रेनिंग' (OJT) दी जाएगी, जिससे वे व्यावहारिक और तकनीकी रूप से कुशल बन सकें। कार्यशाला के अंत में प्रश्नकाल सत्र का आयोजन हुआ, जहाँ प्रतिनिधियों ने आगंतुकों की शंकाओं का समाधान किया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी पॉलिटेक्निक, ITI, डिग्री कॉलेजों के प्रतिनिधियों और कुशल युवा केंद्र के समन्वयकों ने हिस्सा लिया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.