शिवहर में कानु समाज की बैठक, बाबा गणिनाथ गोविंद जी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा
शिवहर : शिवहर जिले में कानु समाज के युवाओं ने आज एक बैठक आयोजित की है। इस बैठक का उद्देश्य समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना था। इसमें कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी के भव्य मंदिर निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। मंदिर निर्माण को गति प्रदान करने के लिए पूरे शिवहर जिले में एक व्यापक चंदा संग्रह अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। यह अभियान आशोपुर गाँव से शुरू होगा। इसके बाद, युवाओं की एक विशेष टीम जिले के प्रत्येक कानु परिवार से घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्र करेगी। वक्ताओं ने बैठक में कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के मार्गदर्शन और समाज की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.