मुखियाजी के सहयोग से पंचायतों का हो रहा सर्वांगीण विकास

शिवहर :  पंचायत में मुखिया ग्राम पंचायत का निर्वाचित अध्यक्ष होता है, जो स्थानीय स्वशासन (पंचायती राज व्यवस्था) के तहत गांव के प्रशासनिक, वित्तीय और विकास कार्यों की अगुवाई करता है। वह गांव के विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए सीधे तौर पर उत्तरदायी होता है। पंचायत में मुखिया की मुख्य भूमिका और जिम्मेदारियां होती है कि विकास और निर्माण कार्ययोजनाएं लागू करना, केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सड़क निर्माण) को जमीनी स्तर पर लागू करना । शिवहर एक्सप्रेस के द्वारा प्रत्येक दिन किसी  किसी मुखिया जी के द्वारा किए गए कार्यों को बताया जाएगा आज चार पंचायतों के मुखियाजी के कार्यो को प्रस्तुत कर रहे हैं.... कुअमा पंचायत के मुखिया डॉक्टर रिंकी महतो ने बताया है कि मेरे पंचायत में गांव की सड़कों की स्थिति खराब थी सबसे पहले सभी सड़कों को मरम्मत कराया। कचरा प्रबंधन यूनिट का निर्माण कराया, डेढ़ सौ सोख्ता का निर्माण किया है, अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया है ,वही 5200 फीट सड़क को ढलवाया गया । बंद पड़े हॉस्पिटल को चालू किया गया है। पंचायत सरकार भवन भी बन रहा है। पंचायत जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में तीव्र गति विकास हो रहा है।

कुशहर पंचायत के मुखिया सुश्री अनुष्का ने बताया है कि पंचायत भवन है लेकिन नया भवन भी बनाया गया है। पानी के बचाव को लेकर तकरीबन 500 से ऊपर सोख्ता का निर्माण किया गया है । सड़क गली नाली की व्यवस्था की गई है कचरा प्रबंधन यूनिट स्थापित किया गया है। मनरेगा से दो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा कर पंचायत का विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को क्रियान्वयन किया जा रहा है।

डुमरी कटसरी के जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया रवि कुमार ने बताया है कि मैं अपने दूसरे कार्यकाल में पंचायत को बेहतर बनाने के लिए महादलित बस्ती में लोगों के दरवाजे पर पेपर ब्लॉक तथा सड़कों पर पेपर ब्लॉक लगाया है। लगभग 300 से अधिक सोख्ता का निर्माण, पंचायत कार्यालय,कचरा प्रबंधन यूनिट स्थापित किया हूं। गांव के विकास के लिए समस्याओं की सूची बनाकर काम करने का प्रयास किया हूं जिससे पंचायत विकसित हो।

खैरमा दर्प पंचायत के मुखिया बेदामी देवी ने बताया है कि पंचायत के विकास को लेकर बेहतर कार्य किया गया है। गली नली में सड़कों का निर्माण कराया गया। 300 से अधिक सोख्ता का निर्माण करा कर पानी बचाव की पहल की गई। पंचायत सरकार भवन बनाया गया जहां पर एक ही जगह जनता का सभी समस्याओं का निष्पादन होता है। पंचायत के विकास को लेकर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जनता की हर सुविधा को ख्याल रखा जा रहा है जिस पंचायत विकसित हो रहा है। 

 

 रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.