शिवहर में श्री काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुलम का हुआ शुभारंभ, सनातन संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

शिवहर :  जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-12 में श्री काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुलम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर सभापति राजन नन्दन सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, फतेहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह, परशुराम सेना सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा, DNS मेमोरियल के डायरेक्टर डॉ. रवि रमन, आरएलजेपी प्रदेश महासचिव पिंटू तिवारी, तिवारी बाबा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर गुरुकुलम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बेहतर पहल है। शिवहर में लंबे समय से इस तरह के कार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि गुरुकुलम के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

वहीं लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने भी गुरुकुलम को सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह सनातन संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर अच्छे विद्वान निकलेंगे, जो समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

गुरुकुल के प्राचार्य जयकांत कुमार शास्त्री ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुलम में वैदिक शास्त्र, ज्योतिष, कर्मकांड सहित सामान्य विषयों की शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कारयुक्त जीवन प्रदान करना है, ताकि यहां से योग्य और विद्वान छात्र निकलकर समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.