केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में दोनों पाली में 3312 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
शिवहर : शिवहर जिले के 6 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई। सदाचार परीक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित कई दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों ने केंद्र का निरीक्षण करते रहे। नवाब हाई स्कूल में प्रथम पाली में 672 में से 357 ने दिया परीक्षा 315 में छोड़ी परीक्षा। तो द्वितीय पाली में 672 में से 344 ने दिया परीक्षा 328 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नयागांव हाई स्कूल में प्रथम पाली में 600 में से 278 ने दिया परीक्षा 322 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 360 में से 184 ने दिया परीक्षा 176 अनुपस्थित रहे। कुशहर हाई स्कूल में 600 में से 297 ने दिया परीक्षा 303 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पानी में 600 में से 312 ने दिया परीक्षा 288 और परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंबा कला हाई स्कूल में प्रथम पाली में 600 में से 311 ने दिया परीक्षा 289 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 600 में से 301 ने दिया परीक्षा 299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर में प्रथम पाली में 576 में से 270 ने दिया परीक्षा 306 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 576 में से 280 ने दिया परीक्षा 296 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुन्दरपुर खरौना में प्रथम पाली में 264 में से 132 ने दिया परीक्षा 132 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 504 में से 226 ने दिया परीक्षा 278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.