संभावित बाढ़-2026 से निपटने के लिए शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार; अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक
शिवहर : आगामी संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरीय तकनीकी सहायक द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, संचार व्यवस्था और सरोजा सीताराम हॉस्पिटल की आपातकालीन तैयारियों का अवलोकन किया गया। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, तटबंधों की सुरक्षा, कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई), पेयजल, पशु चारा प्रबंधन, सुरक्षित निकासी एवं पुनर्वास व्यवस्था और 'BSDRN Portal' पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री श्वेता सुमन, सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. राहुल रंजन सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं व वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी साझा की।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.