राष्ट्रपति को कूनो हेलीपेड पर दी विदाई
श्योपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को कूनो नेशनल पार्क स्थित हेलीपेड से ग्वालियर एयरबेस के लिए विदाई दी गई। इस अवसर पर हेलीपेड पर उपस्थित राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सहित मिनिस्टर इन वेटिंग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, प्रमुख सचिव वन श्री संदीप यादव, पीसीसीफ श्री शुभरंजन सेन, एडीजी एसएएफ श्री चंचल शेखर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा श्योपुर जिले से आदर पूर्वक विदाई दी गई। कूनो नेशनल पार्क से विदाई के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को कूनो वन मंडल की ओर से प्रमुख सचिव वन श्री संदीप यादव एवं पीसीसीएफ श्री शुभरंजन सेन तथा जिला प्रशासन की ओर से कमिश्नर श्री सुरेश कुमार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू गत दिवस अपने दो दिवसीय प्रवास पर इंडियन एयरफोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं थी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी भ्रमण के दौरान उनके साथ रहें, इस दौरान उन्होंने कूनो नेशनल पार्क में चीता पुर्नस्थापना परियोजना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए चीतो के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रणाली का अवलोकन किया था।
रिपोर्टर : राम मिलन यादव
No Previous Comments found.