पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया योगदान
शिवहर : शिवहर के नए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह आज शाम शिवहर पहुंचे, जहां उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुभांक मिश्रा का स्थान लिया है। उन्होंने अपने कार्यालय में विधिवत योगदान लेते हुए शिवहर जिले में विधि व्यवस्था संधारण करने की बात कही है। एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी ।अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतना तथा अपराधों की रोकथाम पर जोर दिया जायेगा। थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को निष्पक्ष और समय पर सुनना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाएगा। एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, ताकि लोग पुलिस थानों में सुरक्षित महसूस करेंगे।पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखना और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने की बात कही है। मौके पर एसडीपीओ अनूुशील कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह, यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार झा सहित सब इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.