सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार झा उर्फ मिंटू झा एवं जदयू नेता महबूब आलम ने भी मुहर्रम पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

शिवहर :  आज मोहर्रम पर्व पूरे जिले में मनाया जा रहा है। डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र का कुमार झा उर्फ मिंटू झा ने मुहर्रम पर्व में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं दी है तथा कहा है कि मोहर्रम का संदेश केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है। कर्बला का बलिदान उत्पीड़न के खिलाफ न्याय और समानता की लड़ाई का प्रतीक है, जो सभी धर्मों के लोगों को आपस में जोड़ता है। वहीं  गडहिया निवासी जैव नेता महबूब आलम ने भी मोहर्रम में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं दी तथा कहा है कि इस महीने में विशेष रूप से पहले 10 दिनों तक समुदाय के लोग मातम मनाते हैं, उपवास (रोजा) रखते हैं, और मजलिसों (धार्मिक सभाओं) में शामिल होकर इमाम हुसैन के सिद्धांतों को याद करते हैं। इस दौरान खुशी, नाच-गाने और उत्सवों से परहेज किया जाता है। मोहर्रम के दौरान गरीबों, अनाथों और ज़रूरतमंदों की मदद करने का बहुत महत्व है। लोग स्वेच्छा से दान (सद्का) करते हैं, जो समाज में आपसी सहयोग को बढ़ावा देता है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.