केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा कल रविवार को

शिवहर : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या-02/2026 के अंतर्गत "बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन शिवहर जिले में किया जा रहा है।  यह परीक्षा दिनांक 28.06.2026 (रविवार ) को एकल पाली में आयोजित की जाएगी।  परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.06.2026 को समाहरणालय संवाद कक्ष में एक संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।  इस ब्रीफिंग में परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों, संबंधित पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों को  कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।  विदित हो कि शिवहर जिला में दिनांक-28.06.2026 को कुल-06 केंद्रों पर सिपाही (प्रचालक) के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.