​जनता दरबार में पहुंचे 48 मामले, कई शिकायतों का मौके पर ही हुआ निपटारा

शिवहर :  अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। जिला पदाधिकारी ने कई गंभीर मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही शिकायतों का निवारण कर आम जनता को बड़ी राहत दी,48 आवेदनों पर हुई सुनवाई। ऑनलाइन पंजीकरण कराकर पहुंचे कुल 48 नागरिकों ने डीएम से के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जमीन विवाद एवं दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,समाज कल्याण और खाद्य विभाग,खाद्य एवं राशन कार्ड ,पेयजल एवं शौचालय से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी ने शेष बचे आवेदनों को तुरंत संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया। उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि सभी मामलों का समय सीमा के भीतर निष्पादन कर रिपोर्ट सौंपें। "जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी," डीएम ने स्पष्ट किया। "जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना है। नागरिक अपनी शिकायतों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सीधे मुझसे मिल सकते हैं।"

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.