टीबी मुक्त भारत अभियान पर जिलाधिकारी की अहम बैठक
शिवहर : जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आज 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिला पदाधिकारी ने लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए अभियान को मिशन मोड में चलाने का सख्त निर्देश दिया है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के CHO प्रतिदिन न्यूनतम 20 और चलंत चिकित्सा दल प्रतिदिन न्यूनतम 150 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग करेंगे। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की ओपीडी में आने वाले 100% मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी।संभावित रोगियों की समय पर पहचान और इलाज के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रतिदिन प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सा दल उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.