बाढ़ से बचाव को लेकर डीएम ने जारी किया निर्देश, किया स्थान का निरीक्षण

शिवहर : प्रिय शिवहर वासियों, बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन आप सभी से सतर्क रहने और निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील करता है। जिला प्रशासन आपदा/प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

​***जल-जमाव और घाटों पर सुरक्षा निर्देश:-

आसपास जल जमाव के खतरनाक स्थानों, गड्ढों आदि को चिन्हित करते हुए चेतावनी संदेश लगाएं। ​ग्राम पंचायत की सहायता से खतरनाक जगहों/गड्ढों के बारे में लोगों को मंदिर, मस्जिद या अन्य सामुदायिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से जानकारी दें।  खतरनाक घाटों/स्थानों की पहचान कर वहां चेतावनी का चिन्ह लगवायें। ​नदी, तालाब या पोखर में उतरते समय गहराई का हमेशा ध्यान रखें। ​नदी के परिचालन संबंधी घाटों पर चढ़ते एवं उतरते समय पूरी सावधानी बरतें। ​डूबने की आपात स्थिति में क्या करें गांव या टोले में डूबने की घटना होने पर आस-पास के लोग एकत्रित होकर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए घटना होने की संभावना पर चर्चा अवश्य करें। ​डूबते व्यक्ति को धोती, साड़ी, रस्सी या बांस की सहायता से बचायें। ​यदि आप तैरना नहीं जानते हों तो स्वयं पानी में न जायें और सहायता के लिए शोर मचायें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.