डिग्री कॉलेज के छात्रा मुस्कान कुमारी ने राज्य स्तरीय रेड इन में पांचवा स्थान प्राप्त किया
शिवहर : राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवहर के छात्रा मुस्कान कुमारी पिता विन्दा लाल साह ग्राम-चक सुरगाही- थाना तरियानी जिला- शिवहर सत्र 2025- 29 विषय भूगोल सेमेस्टर- 2 ने राज्य स्तरीय रेड रन 2026 ( 5 कि.मी) में राज्य स्तर पर पांचवा स्थान लाकर राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवहर के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। विदित हो कि यह कार्यक्रम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य विभाग के अधीन 27 जुलाई एवं 28 जुलाई 2026 को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग पटना में आयोजित किया गया था जहां राज्य के लगभग 243 बच्चे उपस्थित हुए थे। इसमें मुस्कान कुमारी ने पांचवा स्थान पाकर मेडल एवं सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। इसके लिए प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया है। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी डॉ नागेंद्र कुमार राम और परीक्षा नियंत्रक डॉ भूषण कुमार भी उपस्थित थे। महाविद्यालय के शिक्षकों में इनके हौसला और सफलता के लिए हर्ष व्याप्त है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.