जिला निबंधन कार्यालय में स्टांप पेपर बंद होने पर कातिब एवं मुद्रक विक्रेता ने जताया विरोध
शिवहर : स्टांप पेपर बंद होने तथा पेपरलेस रजिस्ट्री होने के विरोध में जिला निबंधन कार्यालय में आज कातिब, मुद्रक विक्रेता सहित आम जनता ने रोष व्यक्त करते हुए विरोध जताया है। कातिब दस्तावेज लेखक बैद्यनाथ प्रसाद शाहपुरी ,गिरीश नंदन सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद ,नंदकिशोर तिवारी, मोहम्मद जकरुल्लाह ,सुरेश पटेल सचिव, अच्छे लाल साह तथा मुद्रक विक्रेता दिनेश कुमार सिंह ,सुशील कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार सोनी, श्री भगवान सिंह ,नवल किशोर राय ,सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ,नागेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता सहित लोगों ने बताया है कि दस्तावेज पर निबंधन होता था अब उसको बंद कर दिया गया है, पेपरलेस रजिस्ट्री की जा रही है। पेपरलेस रजिस्ट्री होने से हमारे रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। आम जनता ने भी बताया है कि पेपरलेस रजिस्ट्री होने से ओटीपी जैसी समस्याएं आ रही है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.