उच्च माध्यमिक विद्यालय भटहा में एनडीआरएफ का ‘स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम’ आयोजित
शिवहर : जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक व दक्ष बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा लगातार ‘स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को डुमरी कटसरी प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, भटाहा में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भूकंप, अग्निकांड, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है।किसी घायल या अचेत व्यक्ति की जान बचाने के बुनियादी तरीके। आपदा के समय भगदड़ से बचते हुए सुरक्षित खुले स्थान पर पहुँचना।संकट में फंसे लोगों को त्वरित एवं सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की तकनीक। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण गुर सीखे। विद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। जिला आपदा प्रबंधन शाखा के अनुसार, इस अभियान के तहत अगला स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम 11 अगस्त 2026 को डुमरी कटसरी प्रखंड के श्यामधारी यमुना उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयागांव में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार से आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.