कराहल के 74 स्कूलों में चलेगा बालिका शिक्षा कार्यक्रम, कलेक्टर शीला दाहिमा ने किया पुस्तिकाओं का विमोचन
श्योपुर : रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट ओर जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित बालिका शिक्षा कार्यक्रम(परियोजना शक्ति)के तहत जीवन कौशल शिक्षा कराहल ब्लॉक के 74 माध्यमिक विद्यालयों में किया जा रहा है।परियोजना शक्ति के तहत जुड़ी 3462 बालिकाओं को दी जाने वाली सामग्री स्टूडेंट हैंड बुक ओर प्रशिक्षित शिक्षकों को दी जाने वाली टीचर हैंड बुक का विमोचन आज जिला कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के कर कमलों द्वारा किया गया।
कलेक्टर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालिकाओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए इन कौशलों का होना जरूरी है। जीवन कौशलों के माध्यम से वो अपनी जिंदगी के अहम निर्णय लेने में सक्षम हो पाएंगी और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना खुद कर पाएंगी।रूम टू रीड के प्रतिनिधि कंचन जोशी ओर विवेक परिहार द्वारा कार्यक्रम के तहत की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया ।
रिपोर्टर : राममिलन यादव
No Previous Comments found.