पूरनहिया बीडीओ के नेतृत्व में साइकिल दिवस के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
शिवहर : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को पुरनहिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जितेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर से बसंत पट्टी बसंत बाजार तक साइकिल रैली निकाली गई। बीडीओ जितेंद्र कुमार राम के साथ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक जयशंकर झा, रजनीश कुमार सहित कई कर्मियों ने इस रैली में भाग लिया। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम प्रखंड की आठ पंचायतों में भी आयोजित किया गया। प्रत्येक पंचायत के कर्मियों और पर्यवेक्षकों ने साइकिल के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास कचरा या गंदगी न फैलाने और उसे साफ रखने की अपील की। अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता हमारी पहचान है और स्वच्छ जीवन से ही स्वस्थ समाज की शुरुआत होती है। गंदगी से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होती हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.