शील्ड डिफेन्स अकादमी के छात्र ऋषभ सिंह एनडीए से पास आउट हुए
शील्ड डिफेन्स अकादमी के छात्र ऋषभ सिंह एनडीए से पास आउट हुए
देश का युवा सेना में जाने के लिए सपने देखता है क्योंकि देश में युवाओं की खासी आबादी मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार है पर आर्मी यानि भारतीय सेना में जाना इतना आसान नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में शुमार भारतीय सेना में जाने के लिए न केवल प्रवेश परीक्षा पास करना होता है बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत भी होना होता है। और युवाओं के इस सपने को साकार कर रहा है देश के अग्रणी सैन्य कोचिंग संस्थानों में एक राजधानी लखनऊ का शील्ड डिफेन्स अकादमी जो संस्थापक निदेशक शिवम् शुक्ला के कुशल नेतृत्व में सैकड़ो बच्चो को भारतीय सेना में स्थान दिला चुका है। इसी कड़ी में भारतीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, पुणे में शुक्रवार यानि 30th May 2025 को NDA-148th Course की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ

इस परेड की सलामी मुख्य अतिथि मिज़ोरम के महामहिम राज्यपाल जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह (पूर्व थल सेना अध्यक्ष) ने ली आपको बताते चलें कि इसी परेड में लखनऊ के प्रतिष्ठित संस्थान शील्ड डिफेंस एकेडमी के छात्र ऋषभ सिंह भी NDA से पास आउट हुए! इस अवसर पर शील्ड डिफेंस एकेडमी के संस्थापक निदेशक शिवम् शुक्ला भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने और कैडेट ऋषभ सिंह एवं उनके परिवार को बधाई देकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की।इस मौके पर बोलते हुए शील्ड डिफेंस एकेडमी के संस्थापक निदेशक शिवम् शुक्ला ने कहा कि ये क्षण प्रत्येक शील्डियन के लिये गौरवान्वित करने वाला है। हम बर्षो से युवाओं को सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयारी कराते हैं। और जब यही युवा अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए देश का सम्मान बढ़ाते हैं तो हमारा सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाता है।

No Previous Comments found.