ये है शिनचैन का रियल कासुकाबे! प्लेग्राउंड देखते ही याद आ जाएगा बचपन

जापान में काम कर रहे देव विजय वर्गीय ने हाल ही में ऐसी जगह का दौरा किया, जिसका सपना शायद शिनचैन देखने वाले हर बच्चे ने कभी न कभी देखा होगा। देव जापान के कासुकाबे शहर पहुंचे और वहां उन्हें कार्टून सीरीज से जुड़ी कई ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिन्होंने उन्हें अपने बचपन की याद दिला दी। इस पूरे अनुभव को उन्होंने करीब 1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में कैद किया, जिसे इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Crayon Shin-Chan 32nd Anime Movie Reveals New Trailer, Poster Art -  Crunchyroll News

कासुकाबे रेलवे स्टेशन पहुंचते ही देव को सबसे पहले एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद नहीं की थी। स्टेशन पर लगे स्पीकर्स से शिनचैन का थीम म्यूजिक सुनाई दे रहा था। इतना ही नहीं, स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में शिनचैन और उसके डॉगी शीरो से जुड़े पोस्टर्स भी नजर आए। साइन बोर्ड, गेट और स्टेशन के आसपास का माहौल देखकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह सीधे कार्टून की दुनिया में आ गए हों।

सड़कों पर भी दिखा शिनचैन का जलवा

स्टेशन से बाहर निकलने के बाद देव की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। शहर की इमारतों से लेकर बसों तक, कई जगह शिनचैन से जुड़े विजुअल्स दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें एक ऐसी इनडोर जगह मिली, जहां शिनचैन की पूरी दुनिया को एक खास अंदाज में सजाया गया था।

Shin chan: The Spicy Kasukabe Dancers in India (26th September 2025) |  Official Telugu Trailer HD

वहां शिनचैन के साथ उसकी फैमिली के किरदार नजर आए। मां, पिता, हिमावारी और शीरो के अलावा बो-चैन को भी खास अंदाज में दिखाया गया था। देव ने मजाकिया अंदाज में बताया कि बो-चैन को यहां भी उसी तरह दिखाया गया है, जैसा वह कार्टून में नजर आता है।

इस जगह पर शिनचैन की फिल्मों से जुड़े कई कैरेक्टर्स भी देखने को मिले। देव की नजर वहां मौजूद उसके फेमस स्नैक चोको चिप्स पर भी पड़ी। बचपन में कार्टून में इसे देखकर उन्हें जो कनेक्शन महसूस होता था, उसे याद करते हुए उन्होंने इसका एक पैकेट भी खरीद लिया।

प्लेग्राउंड देखकर लौट आया बचपन

देव के इस टूर का सबसे खास हिस्सा वहां मौजूद प्लेग्राउंड रहा। उसे देखकर उन्हें शिनचैन, कजामा, मासाओ, नेनी और बो-चैन की दोस्ती और उनके साथ बिताए कार्टून वाले पल याद आ गए। वहां मौजूद पुराना पानी पीने का बेसिन भी उनके लिए खास रहा, क्योंकि वह शिनचैन के कई यादगार दृश्यों की याद दिलाता है।

अपने वीडियो के आखिर में देव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका बचपन का सपना पूरा हो गया। उन्होंने दर्शकों से भी पूछा कि अगर उन्हें किसी कार्टून की दुनिया में जाने का मौका मिले, तो वे किसकी दुनिया चुनेंगे।

वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन

देव के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने इसे अपने बचपन से जोड़ते हुए कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

किसी ने देव से शिनचैन को अपनी तरफ से 'हाय' कहने को कहा, तो कुछ लोगों ने उन्हें इतना खास अनुभव करने के लिए लकी बताया। कई यूजर्स ने लिखा कि देव वो जिंदगी जी रहे हैं, जिसे वे बचपन में कार्टून देखते हुए सिर्फ कल्पना किया करते थे। वहीं कुछ लोगों ने जापान घूमने की अपनी इच्छा भी जाहिर की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.