शिरूर पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

शिरूर : शिरूर पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में विक्रांत वाल्मीक शेळके (उम्र 36 वर्ष), व्यवसाय—नौकरी, निवासी षटकार कॉलनी, बाबूराव नगर, शिरूर, जिला पुणे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 22/02/2026 को सुबह लगभग 06:00 बजे के आसपास, शिरूर गांव की सीमा में स्थित षटकार कॉलनी, बाबूराव नगर के गंगाविहार सोसायटी, डी-विंग बिल्डिंग के पार्किंग क्षेत्र से होंडा कंपनी की शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MH 15 GZ 3751) चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने अपनी मोटरसाइकिल हैंडल लॉक लगाकर पार्क की थी, जिसे अज्ञात चोर ने हैंडल लॉक तोड़कर, बिना अनुमति के, चोरी की नीयत से ले गया।
इस प्रकरण में शिकायत पुलिस हवलदार शिंदे द्वारा दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक संदेश केंजळे के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार आगलावे द्वारा की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत शिरूर पुलिस थाने से संपर्क करें।

संवाददाता : संजय चव्हाण

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.