ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिरूर में 21.52 लाख का MD ड्रग्स जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

शिरूर : पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने शिरूर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लाख 52 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के आदेश पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यह छापेमारी की गई।

क्या है मामला?  
दिनांक 21/04/2026 को LCB की टीम शिरूर परिसर में गश्त कर रही थी। तभी गोपनीय सूचना मिली कि न्हावरा फाटा से बाबूरावनगर जाने वाली सड़क पर शिवसाई मंगल कार्यालय के सामने खड़ी दो चारपहिया गाड़ियों में कुछ लोग MD नाम का मादक पदार्थ लेकर बैठे हैं और अवैध रूप से बेचने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी, शिरूर के आदेश पर शिरूर पुलिस स्टेशन व LCB की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। 

3 आरोपी गिरफ्तार, 47.60 ग्राम MD जब्त  
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया:  
1. विशाल मारुती मोरे, उम्र 20 वर्ष, बाफनामळा, शिरूर  
2. प्रतीक संतोष लंघे, उम्र 25 वर्ष, करडे, ता. शिरूर  
3. मिथुन विजयपाल सिंग, उम्र 25 वर्ष, रामलिंग रोड, सावतामाळी नगर, शिरूर  

तलाशी में आरोपियों के पास से 47.60 ग्राम वजन का एम.डी. बरामद हुआ। साथ ही दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। कुल जब्त माल की कीमत 21,52,000/- रुपये आंकी गई है।

पोर्टर ऐप से करते थे डिलीवरी  
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पोर्टर ऐप के जरिए MD की डिलीवरी करते थे। दिल्ली से शिरूर तक MD मंगवाकर यहां बेचा जाता था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

केस दर्ज  
शिरूर पुलिस स्टेशन में गु.र.नं. 335/2026, NDPS एक्ट 8(c), 21(b) व भा.न्या.सं. 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तुषार अशोक पेंढारे ने शिकायत दर्ज करवाई है।

इनकी रही मुख्य भूमिका  
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल, अपर पुलिस अधीक्षक रमेश चोपड़े, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत ढोले के मार्गदर्शन में LCB के पुलिस निरीक्षक प्रमोद क्षीरसागर, शिरूर के पुलिस निरीक्षक संदेश केंजळे, सपोनि राहुल गावडे, पोसइ अभिजीत सावंत, पोसइ शुभम चव्हाण व पुलिस टीम ने की।

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि "नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।"

संवाददाता : संजय चव्हाण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.