30 लाख की मांग पर पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
शिरूर में विवाहिता का उत्पीड़न; 30 लाख की मांग पर पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना के आरोप; शिरूर पुलिस थाने में केस दर्ज
शिरूर -एक विवाहिता को मायके से 30 लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ शिरूर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कविता सनी शेलके (उम्र 24 वर्ष, गृहकार्य) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उनका विवाह 19 जनवरी 2025 को हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद वह भोसरी स्थित शीतलबाग बिल्डिंग में अपने ससुराल में रह रही थीं।
शिकायत के अनुसार, 20 फरवरी 2025 से 23 मार्च 2026 के बीच उनके पति सनी रमेश शेलके, ससुर रमेश नामदेव शेलके, सास सविता रमेश शेलके और ननद सोनाली सुयोग झांबरे ने समय-समय पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकाकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही फ्लैट के फर्नीचर के काम के लिए मायके से 30 लाख रुपये लाने की मांग भी की गई।
इस मामले में शिरूर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 404/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 351(2)(3), 352, 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
इस प्रकरण की आगे की जांच पुलिस हवलदार खेडकर कर रहे हैं, जबकि हवलदार वाडेकर ने मामला दर्ज किया है। प्रभारी अधिकारी संदेश केंजळे के मार्गदर्शन में जांच जारी
संवाददाता संजय चव्हाण

No Previous Comments found.