अक्षय तृतीया के अवसर पर देकुली धाम क़े धर्म गुरु ने बाल विवाह के खिलाफ हुए एकजुट

शिवहर : जिला अक्षय तृतीया के अवसर पर देकुली धाम परिसर मे जागरूकता अभियान चलाया गया,  जिसमें बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत संगठन बिहार ग्राम विकास परिषद के दवरा बाल विवाहों की रोकथाम के लिए शिवहर जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बताया गया बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के शिवहर जिला में सहयोगी संगठन बिहार ग्राम विकास परिषद की ओर से अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को व्यापक सफलता मिली है और सभी धर्मगुरुओं ने इसकी सराहना करते हुए समर्थन का हाथ बढ़ाया है। साथ ही सभी उपस्थिति धर्मगुरुओ और लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ लिया।

संगठन ने कहा कि यह देखते हुए कि कोई भी बाल विवाह किसी पंडित, मौलवी या पादरी जैसे पुरोहित के बिना संपन्न नहीं हो सकता, हमने उन्हें बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ने का फैसला किया। इसके सकारात्मक नतीजों को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं इस अक्षय तृतीया पर जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होने पाएगा। 
बिहार ग्राम विकास परिषद जिला समन्यवयक -अनिल कुमार,सी एस डब्लू कोमल कुमारी, धर्मगुरुओ और ग्रामीण मौजूद रहें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.