बिहार में पहली बार आई भाजपा सरकार,कहां नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे विकास
शिवहर : बिहार में भाजपा की सरकार बनते ही शिवहर में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बिहार में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली है। इस बाबत उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने बताया है कि जनसंघ के सदस्यों के साथ मिलकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने 6 अप्रैल 1980 के भारतीय जनता पार्टी का गठन करने के बाद बिहार में आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास करेगा।
भाजपा मीडिया प्रवक्ता संजय कुमार तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सैकड़ो के तादाद में उनके शपथ समारोह में पटना गए हुए हैं वे लोग देर शाम तक लौटेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर राम बहादुर गुप्ता, हम सेकुलर पार्टी के प्रदेश सचिव रितेश कुमार उर्फ आशुतोष राणा, भाजपा युवा नेता नितेश कुमार गिरी, भाजपा जिला मंत्री बजरंगी सिंह सहित अन्य भाजपा एवं एनडीए के पदाधिकारी ने बिहार में भाजपा सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेश में कहा है कि सम्राट चौधरी अपने काबिलियत के बल पर नीतीश कुमार के चहेते बने। और पहले हुए उपमुख्यमंत्री अब मुख्यमंत्री बनकर बिहार के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.