आई टी आई में नामांकन हेतु अंतिम तिथि बढाई गई,अब 25 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

शिवहर : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद पटना द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र - 2026-27 तथा सत्र 2026-28  विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गई है। 

अद्यतन सूचना के अनुसार BCECE Board, Patna के वेवसाईट www.bceceboard.bihar.gov.in में जाकर Online Portal of I.T.I.C.A.T.-2026 Link में Click करते हुए आनलाईन पंजीकरण दिनाकं - 25/04/2026 तक किया जा सकता है। 

शुल्क का भुगतान दिनाकं - 26/04/2026 (11:59 pm) तक तथा आवेदन में त्रृटियों का सुधार दिनाकं - 27/04/2026 तक आनलाईन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश पत्र आनलाईन पोर्टल के माध्यम दिनाकं-10/05/2026 तक उपलब्ध करा दी जाएगी और परीक्षा की संभावित तिथि 17/05/2026 है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री देवनन्दन यदुनन्दन परीक्षण महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिवहर के प्राचार्य श्री बी० एन० प्रजापति ने बताया कि शिवहर जिलान्तर्गत पिपराही प्रखंड में छतौना - विशूनपुर में संचालित संस्थान में केवल महिलाओं एवं छात्राओं के लिए NCVT New Delhi से मान्यता प्राप्त चार पाठ्यक्रमों यथा - इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक मेकैनिक, Information Communication Technologies System Maintenance एवं Mechanic Consumer Electronics and Appliances में नामांकन हेतु 92 सीटें उपलब्ध हैं।

 प्रचारक जी ने बताया है कि ये सभी पाठ्यक्रम दो वर्षीय है। संस्थान में नामांकित प्रशिक्षणार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरुप उच्च कोटि की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है।

संस्थान में नामांकित प्रशिक्षणार्थियों को Tata Technologies Ltd के सहयोग से स्थापित Centre Of Excellence के अन्तर्गत Artificial Intelligence, Robotics, 3D Printing जैसे की Advance Technology का Course भी कराया जाता है। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर Placement की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है।

 संस्थान में नामांकित प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत भी प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही National Apprenticeship Promotional Scheme के अन्तर्गत अप्रेन्टिसशीप का भी अवसर उपलब्ध कराया जाता है।

इन सभी के अतिरिक्त वैसे छात्र जो मैट्रिक उत्तीर्ण है उनके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित भाषा परीक्षा में कोई दो विषय मे सम्मिलित होने का भी अवसर उपलब्ध कराया जाता है। इसमें उत्तीर्णता प्राप्त करने पर इन्टरमीडिएट समकक्ष का भी प्रावधान है। 

अतः अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाया जा सकता है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.