एसपी शुभांक मिश्रा ने किया क्राइम मीटिंग,लम्बित मामलो पर स्थितरता बरतने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

शिवहर : शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा ने आज देर शाम शिवहर समाहरणालय सभा कक्ष में जिला के सभी थाना अध्यक्ष के साथ क्राइम मीटिंग किया है। मीटिंग के दौरान एसपी शुभांक मिश्रा ने पिछले एक माह में हुई कानूनी कार्रवाई, लंबित मामलों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा किया है. इस दौरान कार्य मे स्थितलता बरतने को लेकर फटकार लगाई है ओर साफ शब्दों में कहा है कि लापरवाही किसी भी शर्त पर बर्दास्त नही किया जाएगा। अगर कार्य में सुधार नही दिखा तो कार्रवाई जरूर किया जाएगा।फरार अपराधी, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश।एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा की रात्रि गश्ती में तेजी लाया जाए. गेंहू कटनी का समय चल रहा है।किसान रात भर अभी खेत मे रह रहे है. इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में विशेष पुलिस की गस्ती होनी चाहिए. फरार अपराधी ओर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब व बालू तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।एसपी के रडार पर जिला के कई थाना प्रभारी, 48 घण्टा में कार्य में नही हुआ सुधार तो कार्रवाई तय।क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी शुभांक मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा अगर 48 घण्टा के अंदर कार्य मे सुधार नही हुआ। थाना प्रभारी के द्वारा लापरवाही किया गया तो वो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।एसपी शुभांक मिश्रा ने कांड की समीक्षा के दौरान वर्ष 2020 से पहले का रिकॉर्ड खंगाला है. ओर थाना प्रभारी को निर्देश दिया है जो भी अपराधी फरार है एक-एक को गिरफ्तार कर जेल भेजने का प्रयास करें. अपराधी किसी भी शर्त में बाहर नही रहना चाहिए. क्राइम मीटिंग के दौरान सदर डीएसपी सुशील कुमार, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार, ट्रेफिक डीएसपी भाई भरत कुमार, लाइन डीएसपी, नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद, श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, पिपराही थाना प्रभारी, पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह, एससी/एसटी थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप, महिला थाना अध्यक्ष कल्याणी कुमार समेत अन्य थाना अध्यक्ष मौजूद थे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.