सुबह 9 बजे से स्व-गणना पोर्टल होगा प्रारंभ, मोबाइल पर पोर्टल खोलें और खुद को भारत की जनगणना- 2027 में शामिल होए-- डीएम
शिवहर : जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता के दौरान शिवहर जिले वासियों से अपील किया है कि कल सुबह 9 बजे से स्व- गणना पोर्टल खोल दी जाएगी।सभी लोग अपने परिवार के एक मोबाइल से पूरे परिवार का पोर्टल पर मांगे गए 33 प्रश्नों को सही-सही उत्तर भरकर समिट कर भारत की जनगणना- 2027 में भागीदारी निभाएं।
डीएम प्रतिभा रानी ने बताया है कि गणना पोर्टल (se.census.gov.in) जनगणना 2027 के पहले चरण (मकान सूचीकरण) के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल पहल है, जो नागरिकों को 17 अप्रैल से 01 मई 2026 (राज्यवार भिन्न हो सकता है) के बीच घर बैठे स्वयं के मकान और परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा देती है
डीएम ने बताया है कि स्व-गणना पोर्टल की मुख्य विशेषताएं और प्रक्रिया एवं
उद्देश्य है कि जनगणना को पारदर्शी, सुरक्षित, डिजिटल और आसान बनाना।
आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर, राज्य का चयन कर, मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी (OTP) से पंजीकरण करें। मकान के प्रकार, छत, फर्श, दीवार, बिजली, पानी और शौचालय जैसी 28-33 जानकारी (मकान सूचीकरण) भरनी होगी। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही घर का रजिस्ट्रेशन होगा। यह प्रक्रिया 15 दिनों के लिए खुली है, जिसके बाद प्रगणक (enumerators) घर-घर आएंगे।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया है कि नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार सही जानकारी खुद भर सकते हैं, जिससे गलतियों की गुंजाइश कम होती है। डीएम ने बताया है कि पोर्टल जो मांग करता है उसको भर दे ।इसमें कोई अभिलेख दिखाना नहीं है। अगर रेंट पर है तो जहां प्रवास है वहीं से पोर्टल पर अपना भर सकते हैं।
घर की स्थिति, घर के छत की सामग्री, घर में कितने कमरे हैं, पेयजल का स्रोत ,क्या गंदे पानी का निकास किस प्रकार का है,शौचालय है, इंटरनेट सुविधा ,टेलीविजन ,रेडियो, लैपटॉप ,कंप्यूटर, कार ,जीप , परिवार के खाने का मूल अनाज आदि का उत्तर पोर्टल पर भरना है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.