डीडीसी ने गेहूं कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

शिवहर : बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत कृषि वर्ष 2025-26 में पंचायत स्तरीय गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण आज बृजेश कुमार, उप विकास आयुक्त, शिवहर के द्वारा अंचल पुरनहिया के कोल्हुआ ठिकहाँ पंचायत अंतर्गत ग्राम सोनौल सुल्तान में कृषक  मिथिलेश कुमार सिंह,पिता-श्री देवेन्द्र कुमार सिंह के खेत में गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। 

जिसके प्राथमिक प्रयोगकर्ता, सुश्री अन्नी कुमारी, है। निरीक्षण के समय जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुरनहिया, सहायक साख्यिकी पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं किसान सलाहकार सभी उपस्थित थे।

  फसल कटनी प्रयोग के पश्चात् गेहूँ का वजन 10x5 मीटर में 12.870 किलोग्राम प्राप्त हुआ। प्रति हेक्टेयर उपज दर-25.74 क्विंटल प्राप्त हुआ। विदित हो कि फसल कटनी प्रयोग के आधार पर उपज दर का निर्धारण किया जाता है। इसका उपयोग राज्य की खाद्य नीति बनाने एवं राज्य आय में होता है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.