अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नवमी एवं ग्यारवीं कक्षा की नामांकन प्रारंभ

शिवहर : सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत सत्र 2026-27 में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह योजना प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना अन्तर्गत चयनित छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ भोजन, वस्त्र, दवा और पुस्तकों की सुविधा बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जायेगी। साथ ही आधुनिक प्रयोगशाला और इंटरमीडियट स्तर पर विज्ञान एवं कला संकाय की पढ़ाई की भी उतम व्यवस्था की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कराना है।

 आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन 01 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है। आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंट निकालकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन में जाति, आय, आवासीय एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कराना जरूरी है। डेटा संशोधन की तिथि 02 मई से 04 मई 2026 तक निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी जबकि एडमिट कार्ड 12 मई से 16 मई तक डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा परिणाम 28 मई 2026 को घोषित किया जायेगा। चयनित छात्रों का नामांकन 01 जून से 06 जून 2026 तक होगा। और सत्र 08 जून 2026 से प्रारंभ होगा।

चयन प्रक्रिया और आरक्षण व्यवस्था नामांकन 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर होगा जिसकी अवधि 02 घंटे की होगी सीटों में 50 प्रतिशत आरक्षण बालिकाओं के लिए और 75 प्रतिशत ग्रामीण छात्रों के लिए निर्धारित है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की आरक्षण नीति भी लागू होगी अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, शिवहर से संपर्क किया जा सकता है या विभागीय वेबसाइट पर जाकर विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त किया जा सकता है।

पात्रता और शर्तें- कक्षा 9वीं में नामांकन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 16 वर्ष तथा कक्षा 11वीं के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 06 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल बिहार राज्य के अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्रांए ही आवेदन के पात्र होंगे। मदरसा शिक्षा बोर्ड से वस्तानिया उर्तीण छात्र कक्षा 09वीं और फौकानिया उर्तीण छात्र कक्षा 11वीं के लिए आवेदन कर सकते है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.